Posts

Showing posts with the label Rohit Sharma

आज़ाद विचार

Image
बलात्कार की घटनाओं के विरुद्ध वक्तव्य देश में लगातार सामने आ रही बलात्कार और यौन हिंसा की घटनाएँ अत्यंत शर्मनाक, अमानवीय और चिंताजनक हैं। ऐसी प्रत्येक घटना मानव गरिमा, संविधान के मूल्यों और न्याय व्यवस्था पर सीधा आघात है। हम सभी प्रकार की यौन हिंसा की कड़ी निंदा करते हैं और पीड़ितों तथा उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। हमारी मांग है कि प्रत्येक मामले की निष्पक्ष, त्वरित और प्रभावी जांच हो तथा कानून के अनुसार दोषियों को शीघ्र और कठोर दंड दिया जाए। साथ ही, केवल दंड ही पर्याप्त नहीं है। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानून के प्रभावी क्रियान्वयन, बेहतर पुलिस व्यवस्था, पीड़ित सहायता प्रणाली, सामाजिक जागरूकता और महिलाओं के सम्मान की संस्कृति को मजबूत करना आवश्यक है। हम देश के प्रत्येक नागरिक से अपील करते हैं कि वे महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए एकजुट हों, पीड़ितों का साथ दें और ऐसा समाज बनाने में अपना योगदान दें जहाँ हर महिला और बच्चा बिना भय के सम्मानपूर्वक जीवन जी सके। — मुख्तार अली

रोहित शर्मा: विश्व का सबसे बुद्धिमान कप्तान।

Image
डॉ. रोहित गुरुनाथ शर्मा  रोहित शर्मा सिर्फ़ एक खिलाड़ी ही नहीं बल्कि बहुत ज्यादा बुद्धिमान भी है। ये खेल को फिजिकली खेलने के साथ साथ मेंटली भी खेलते हैं, और मैं इसी बात के लिए रोहित शर्मा का फैन हूं।  मुझे नहीं पता आप लोग ध्यान देते हो या नहीं लेकिन मैंने बहुत बार देखा कि रोहित शर्मा कैसे अपने दिमाग का इस्तेमाल कर खेल पलट देते हैं।। मुझे नहीं लगता कि दुनियां का कोई भी कप्तान इतना शातिर और बुद्धिमान होगा। मैंने जब भी रोहित शर्मा को रिस्क लेते हुए देखा है तब तब मुझे हैरानी हुई। रोहित शर्मा सच में दुनियां का सबसे बुद्धिमान खिलाड़ी हैं। और मुझे नहीं लगता कि कोई उनके जैसा बुद्धिमान खिलाड़ी कोई अब तक हुआ है।